Breaking

CG News : अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर प्रशासन का एक्शन, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव

Chhattisgarh RRT News Desk 13 April 2026

post

CG News : रायपुर, 13 अप्रैल 2026। जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत निगरानी की जा रही है।इसी के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ग्राम चंपारण में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

Advertisement


जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चंपारण स्थित एक बाल आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रम में बच्चों को नियमों के विपरीत एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रखा गया था।


टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई। बचाव किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के निर्देशानुसार उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालगृह में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।


संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता, शोषण या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You might also like!