CG News : छत डालने के लिए सरिया बिछाई जा रही थी भूल बस सरिया ऊपर हो गई और वह वहां से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई युवा मजदूर को करंट का ऐसा झटका लगा दिया वह छत से आ नीचे गिरा। इलाज के दौरान उसे मजदूर के प्राण प्राण पखेरू उड़ गए।
कोरबा शहर के दादर बस्ती में निवासरत भागीरथ यादव का लगभग 28 वर्षीय इकलौता बेटा टीका राम काशी नगर वार्ड में चल रहे गृह निर्माण में अपनी सेवाएं दे रहा था। मंगलवार की शाम सरिया बिछाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। छठ के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन से छड़ के टकरा जाने के कारण ऐसा झटका लगा की टीकाराम नीचे आ गिरा गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
टीकाराम के सहकर्मी और चचेरे भाई विकास यादव ने बताया की लंच के बाद ऋण बिछाते समय यह दुर्घटना घटित हुई। मृतक टीकाराम के बुजुर्ग पिता भागीरथी यादव के लिए यह दुर्घटना इतनी वेदना पूर्ण है कि उसका वर्णन करना बड़ा कठिन है इकलौता बेटा टीकाराम भागीरथी का सहारा था जो अब उससे छिन चुका है. भागीरथी ने बताया कि अनजाने में हुई इस घटना ने इसका सहारा छिन लिया।
भागीरथी ने बताया की सेफ्टी का उपाय न करने के कारण भी उनके बेटे की मौत हो गई उन्होंने बताया की कोई सानी यादव है जिसने पंकज देवांगन के गृह निर्माण का ठेका ले रखा था।
खैर युवा मजदूर टीकाराम की मौत हो गई। अब उनके पिता भागीरथी यादव चाहते हैं कि उन्हें इतना मुआवजा तो कम से कम मिल ही जाए जिससे वह अपना बुढ़ापा काट सके।







