Breaking

CG NEWS : बाड़ी में खेल रहा था बच्चा, जहरीले सांप ने ली जान....

Chhattisgarh RRT News Desk 27 March 2026

post

CG NEWS : बिलासपुर में खेल रहें एक मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। मामला जिले के गांव घुटकू का है, जहां 9 वर्षीय अंकित प्रजापति घर की बाड़ी में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

Advertisement

 

पहले तो परिजन स्थिति को गंभीरता से नहीं समझ पाए, लेकिन कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत गनियारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You might also like!