CG NEWS :सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहाँ चंद्रपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की सोते समय मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी महज 3 साल की छोटी बेटी शामिल है। मौत की वजह बंद कमरे में कोयले की सिगड़ी जलाकर सोना बताया जा रहा है।
चंद्रपुर निवासी कवल, उनकी पत्नी कुन्ती और छोटी बेटी ममता रात को अपने कमरे में सो रहे थे। ठंड अधिक होने के कारण उन्होंने कमरे के अंदर कोयले की सिगड़ी जला ली थी। कमरे में खिड़की या वेंटिलेशन नहीं था।
जब सुबह देर तक परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला, तो रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर तीनों मृत अवस्था में मिले। घर के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में होने के कारण सुरक्षित बच गए।
कैसे हुई मौत?
डॉक्टरों और पुलिस के अनुसार, बंद कमरे में जब कोयला जलता है, तो 'कार्बन मोनोऑक्साइड' नाम की जहरीली गैस बनती है। कमरे में खिड़की न होने की वजह से यह गैस बाहर नहीं निकल पाई। नींद में होने के कारण परिवार को कुछ पता नहीं चला और जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट गया।







