CG NEWS: अंबिकापुर में आयोजित तातापानी महोत्सव में कुछ लोगों ने समोसा खाने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत दर्ज कराई, जिसके कारण 7 लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोग उदयपुर के नवापारा इलाके के रहने वाले थे। महोत्सव में पहुंचे इन लोगों ने स्थानीय एक स्टॉल से समोसा खरीदा और खाने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। महोत्सव प्रतिभागियों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इमरजेंसी इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। हालांकि, सभी को अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।








