Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG News : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 14 वाहन जब्त

CG News : जांजगीर-चांपा जिले में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के बम्हनीडीह, खपरीडीह, चांपा, जांजगीर, नवापारा, पुछेली, पीपरवा, बिर्रा एवं कनस्दा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देकर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे कुल 14 वाहनों को जब्त किया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि 8 दिसम्बर को बम्हनीडीह और पुछेली क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त 1 ट्रैक्टर को चांपा थाना तथा कनस्दा क्षेत्र में जब्त किया गया, जिसे वाहन खराब होने के कारण स्थानीय ग्रामीण को सुपुर्द किया गया है। केवा एवं नवापारा क्षेत्र में 10 दिसम्बर 2025 को 4 हाईवा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए गए। चालक मौके से फरार हो जाने के कारण वाहनों को लावारिस स्थिति में जब्त कर नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही फरार वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु जिला परिवहन अधिकारी, जांजगीर को लिखित में सूचना दी गई है। इसके अतिरिक्त आज हनुमानधारा, चांपा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर तथा खनिज पत्थर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।







