Breaking
- Wildflowering Dating Trend Personal Space: हर वक्त साथ रहना ही सच्चा प्यार नह...
- Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: तुला को राजनीतिक व शैक्षिक लाभ, वृषभ को मिल...
- CG First Panchayat Solar Plant Kunjara Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ...
- Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलि...
- बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में माओवादी डम्प से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रु...
- Jokari Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29....
- CM Vishnu Deo Sai Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमार...
- Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई व...
- Birgaon Nagar Nigam Election 2026 Public Mood: नगरीय निकाय चुनाव से पहले बिरग...
- Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्स...
CG Murder : चरित्र संदेश पर महिला की हत्या, आरोपी पति सहित अन्य गिरफ्तार

CG Murder : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। बीते दिनों ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में पुलिस को अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

बीते 22 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में नदी के पास लगभग 35 वर्षीया अज्ञात महिला की लाश पड़ी है। महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतिका की पहचान राजनांदगांव शहर के मोतीपुर रविदास नगर निवासी पुर्णिमा नेताम के रूप में की । जिसके बाद महिला के हत्यारे की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने महिला के पति सुनील नेताम की तलाश की। घटना के बाद से ही उसका मोबाईल बंद था। संदेह के आधार पर सुनील वंजारी की तलाश में दल्लीराजहरा पुलिस टीम भेजी गई जहां से वह फरार हो गया था। संदेही आरोपी की डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली जिस पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मृतका के पति को उसके चरित्र पर संदेह था। जिसकी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया ।
घटना करने के बाद सुनिल अपने खून लगे कपडे को साक्ष्य छुपाने के लिये अपने दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने दिया था। पुलिस ने इस मामले में दल्लीराजहरा निवासी मृतिका के पति सुनील वंजारी, हत्या में सह आरोपी डोंगरगढ़ निवासी ज्योतिष सिंह नेताम और साक्ष्य छुपाने में सहयोग करने वाले मोहंदीपार अर्जुन्दा बालोद निवासी नीलकंठ साहू को गिरफ्तार किया है।







