Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG Murder : मंडई मेले में खून-खराबा, चाकू से हमला कर युवक की हत्या

खैरागढ़। CG Murder : परंपरा और उत्सव का प्रतीक माने जाने वाले मंडई मेले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पिपलाकछार में आयोजित मंडई कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम मंडई मेले में मौजूद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमलावरों ने ग्राम पिपलाकछार निवासी मोरध्वज पटेल (26 वर्ष), पिता समयलाल पटेल, पर पेट में कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण युवक वहीं गिर पड़ा और मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना पर खैरागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।







