Breaking
- Chhattisgarh Employment Fair 2026: 13 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी, 5 हजार...
- Chhattisgarh Employment Fair: 13 हजार से ज्यादा युवाओं ने लिया हिस्सा, 5 हजार...
- Chhattisgarh Nutrition Initiatives: राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पोषण योजनाओ...
- Bastar Naxal Case Review: नक्सल प्रकरणों की वापसी में तेजी के निर्देश, 15 दिन...
- Chhattisgarh Tourism Development: चित्रकोट को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैया...
- Mahtari Vandan Yojana: मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महत...
- Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के स...
- Kondagaon Nutrition Program: आंगन मिलन सेवा में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के ...
- Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में ग...
- Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास क...
CG JOB NEWS : सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु 09 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

CG JOB NEWS : अम्बिकापुर 06 मार्च 2026 : एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। परियोजना अधिकारी (शहरी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे संशोधित कर अब ऑनलाइन कर दिया गया है। भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केदारपुर सेक्टर अंतर्गत तकिया रोड आंगनबाड़ी केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 के लिए निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार यह पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं पात्रता की जानकारी परियोजना कार्यालय या नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।







