CG High Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के हाई कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। कोर्ट को यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। वहीं हाईकोर्ट परिसर में बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुट गई है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।








