Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
CG CRIME : बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई महिलाएं निकलीं शातिर ठग

बिलासपुर। CG CRIME : ग्राम बनियाडीह में शनिवार को बच्चा चोरी की अफवाह के बीच पकड़ी गई तीन संदिग्ध महिलाओं के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ग्रामीणों की सतर्कता से न केवल एक संदिग्ध गैंग का भंडाफोड़ हुआ, बल्कि साल भर पुराने चोरी के एक बड़े मामले की मुख्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ा
बनियाडीह गांव में शनिवार को तीन महिलाएं भीख मांगने के बहाने घूम रही थीं। ग्रामीणों को शक हुआ कि वे बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर संदिग्ध गतिविधियां कर रही हैं। बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो वे गोल-मोल जवाब देने लगीं। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
झाड़-फूंक के नाम पर की थी बड़ी ठगी
पुलिस की कड़ी पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर चौंकाने वाला सच सामने आया। पकड़ी गई महिलाओं में से एक, झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई, दिसंबर 2023 में ग्राम कुकदा में हुई एक बड़ी ठगी की मास्टरमाइंड निकली।
वारदात का तरीका
आरोपी महिला और उसके पति ने झाड़-फूंक और नींबू गाड़ने के बहाने एक परिवार को घर से बाहर भेज दिया था और मौका पाकर उन्होंने पेटी से 60 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे।
सीपत पुलिस ने पुराने मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद झुनिया बाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।







