CG CRIME : कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के खिलाफ नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बालक का सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी महिला से परिचय हुआ और बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। 01 मार्च 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया। वहां उसने बालक को मानसिक दबाव और प्रलोभन में लेकर अनाचार किया।
घटना के बाद आरोपी ने बालक को डराया-धमकाया, जिसके कारण वह तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कर सका। बाद में हिम्मत जुटाकर बालक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कबीरधाम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस प्रकरण में सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है।








