Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : खुद को पुलिस बताकर ट्रेलर चालक से लूटपाट, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार; मोबाइल और नगदी बरामद

CG CRIME : बिलासपुर : न्यायधानी के चकरभाठा थाना क्षेत्र में खाकी का रौब दिखाकर लूटपाट करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। आरोपियों ने तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर एक ट्रेलर चालक को अपना शिकार बनाया था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे की है। पीड़ित ट्रेलर चालक जब टोयोटा शोरूम के पास से गुजर रहा था, तभी सफेद रंग की टाटा पंच कार में सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू किया। आरोपियों ने ओवरटेक कर ट्रेलर को रुकवाया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चालक पर धौंस जमाई।
फर्जी पुलिसकर्मी बने आरोपियों ने पहले गाड़ी के 'बिल्टी पेपर' मांगे। चालक द्वारा असमर्थता जताने पर उन्होंने रुपयों की मांग शुरू कर दी। डरा-धमकाकर आरोपियों ने चालक का विवो मोबाइल, कवर में रखे 1000 रुपये नगद और गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
शिकायत मिलते ही चकरभाठा पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अभिषेक विहार कॉलोनी (मंगला) स्थित उनके ठिकाने से हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में यशराज यादव (मूल निवासी: जांजगीर) और सुमित दुबे (मूल निवासी: सारंगढ़)
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







