Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG Crime : तंत्र-मंत्र से स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौतः तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा

CG Crime : कोरबा में बुधवार देर रात स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके कबाड़ यार्ड में लाश मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार दुर्गा निवासी हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है।

बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार की रात 11:00 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनता है। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है, जहां समय बीतने के बाद कैमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी।
बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तात्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख को ढाई करोड़ रुपये करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया और उनकी संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब-कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अशरफ मेमन परिजन पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।







