Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG Crime : खैरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने नाबालिग को चलती ट्रेन से फेंका, मौत; 12 घंटे में 3 गिरफ्तार

CG Crime : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। शादी का दबाव बनाने से परेशान आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश रचकर किया अपहरण
पुलिस के अनुसार, ग्राम चिचोला निवासी मुख्य आरोपी मोहन वर्मा (27 वर्ष) का पिछले एक साल से नाबालिग के साथ प्रेम संबंध था। पीड़िता जब आरोपी पर साथ रहने और शादी करने का दबाव बनाने लगी, तो मोहन ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने दोस्त हरीश वर्मा (31 वर्ष) और एक अन्य किशोर को भी शामिल किया। 28 मार्च की रात, जब बालिका अपने मामा की शादी में आई थी, तब आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। साक्ष्य मिटाने के इरादे से आरोपियों ने रास्ते में ही पीड़िता के कपड़े बदलवाए और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
चलती ट्रेन से दिया धक्का
आरोपी नाबालिग को लेकर डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार हुए। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों का नाबालिग से विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने और गंभीर चोटों के कारण किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई और घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, षडयंत्र और साक्ष्य छिपाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बालिग आरोपियों, मोहन वर्मा और हरीश वर्मा को जेल भेज दिया गया है, जबकि संलिप्त किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।







