CG CRIME : बिलासपुर: न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। नूतन चौक स्थित एक चाय दुकान पर हेमंत कुमार यादव नामक युवक को अकेला पाकर आरोपी अतुल यादव ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़ित से 50 हजार रुपये नकद लूटे और तंग गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जबरदस्त मुस्तैदी दिखाई और वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अतुल यादव को धर दबोचा।
पूरी रकम बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई 50,000 रुपये बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।








