Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
CG Crime : नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त

CG Crime गरियाबंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी खुलासा किया है। थाना मैनपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर 3 तस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 18.575 किलो अवैध गांजा और दो मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 9 लाख 28 हजार 750 रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई ग्राम झरियाबाहरा से नगरी मार्ग पर की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध पल्सर बाइक को रोककर जांच की। बाइक में सवार दो आरोपी—सरजन कुमार विश्वकर्मा (20 वर्ष) निवासी राजगढ़ (म.प्र.) और दिलीप बारोड़ (45 वर्ष) निवासी इंदौर (म.प्र.)—के पास से 14.075 किलो गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत लगभग 7 लाख 3 हजार 750 रुपये आंकी गई, वहीं बाइक की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई।
दूसरी कार्रवाई मैनपुरकला मोड़ स्थित बुढ़ा देव मंदिर के पास की गई, जहां पुलिस ने एक अन्य पल्सर बाइक सवार आरोपी अंकुर (22 वर्ष) निवासी राजगढ़ (म.प्र.) को पकड़कर उसके कब्जे से 4.500 किलो गांजा जब्त किया। इस गांजे की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये और बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। पूरे ऑपरेशन में पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।







