Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
CG CRIME : महामाया मंदिर में भक्ति की आड़ में पॉकेटमारी, शातिर महिला आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : बिलासपुर: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ मां महामाया के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ शातिर तत्व इस भीड़ का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रतनपुर पुलिस ने मंदिर परिसर में सक्रिय एक ऐसी ही महिला पॉकेटमार को गिरफ्तार किया है, जो दर्शनार्थियों की जेब और पर्स पर हाथ साफ कर रही थी।

CCTV फुटेज से बेनकाब हुई आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मंदिर परिसर में चोरी और पॉकेटमारी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने जब मंदिर में लगे CCTV कैमरों की सघन जांच की, तो एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां नजर आईं। फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया।
अकलतरा की रहने वाली है आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान गौरी के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाती थी। वह पहले भी मंदिर परिसर में दो अन्य वारदातों को अंजाम दे चुकी थी। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पूछताछ जारी
रतनपुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उससे चोरी किए गए सामान और गहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।







