Breaking

CG Crime : उधारी के 3 हजार के विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 03 March 2026

post

CG Crime : रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहित एफएसएल, साइबर थाना और डॉग स्क्वॉड की टीम ने संयुक्त रूप से जांच कर आरोपी को पकड़ा।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की रात खेत में युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर पेट और गले सहित कई जगहों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए थे। मामले में थाना खरसिया में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव (20 वर्ष) के बीच 3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।


आरोपी ने बताया कि नौकरी लगवाने की बात को लेकर उसने दो माह पहले मृतक को 3 हजार रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया और उसने कन्या छात्रावास के पास चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। 


You might also like!