Breaking

CG CRIME : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

Chhattisgarh 10 March 2026

post

CG CRIME : बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ जारी 'अभियान प्रहार' के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के कुशल नेतृत्व में कोनी पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर अवैध शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

Advertisement


रेलवे लाइन के किनारे बिछाया गया था जाल

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने घुटकु स्टेशन पारा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास दबिश दी। माफियाओं ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए घने झाड़ों और ऊँची घास के बीच भारी मात्रा में महुआ लाहन छिपा रखा था।


नष्ट किया गया जखीरा

तलाशी के दौरान टीम ने पाया कि 300 प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 6000 किलोग्राम महुआ लाहन भरकर रखा गया था, जिसे शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बरामद किए गए पूरे लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।


आरोपियों की तलाश तेज

हालांकि आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान और धरपकड़ के लिए सरगर्मी तेज कर दी है।

You might also like!