राजिम (गरियाबंद): CG Crime : राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम दुतकैया में देर रात मारपीट और जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव में अलग-अलग स्थानों पर राह चलते युवकों पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरिफ खान अपने कुछ साथियों के साथ गांव में घूमते हुए युवकों को निशाना बनाता रहा और हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना में कई युवक घायल हुए हैं।
घायलों की स्थिति
अरविंद साहू (सब-स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात) – सिर पर गंभीर चोट, ललित साहू – अरंड-धमनी मोड़ के पास पत्थर से हमला, कुलेश्वर साहू – पेट के पास गंभीर चोट, नरेंद्र साहू – हाथ में गंभीर चोट, रेखु यादव – भुजा में फ्रैक्चर की आशंका है। वहीं, कुछ अन्य युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
इस वारदात को लेकर साहू समाज सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कड़ी निंदा की है और प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस कार्रवाई
फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद एसपी स्वयं मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।







_m.webp)
