CG Crime Update छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की फोटो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती की तस्वीर को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया। उसने जानबूझकर युवती के परिचितों को ग्रुप में जोड़कर फोटो वायरल की, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उसकी शादी तय होने से नाराज था। इसी वजह से उसने यह हरकत की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की अपील की गई है।








