Breaking

CG Crime: दो पेंशनर्स के घर से आभूषण और 7 लाख नगदी रकम पार, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh 03 April 2026

post

CG Crime: कोरबा। सुरक्षित समझी जाने वाली पावर सिटी कॉलोनी के दो मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो पेंशनर्स को मोटी चपत लगा दी। मौके से कुछ नगदी रकम सहित लगभग 7 लाख के सोने चांदी के आभूषण चोरों ने पार कर दिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। 

Advertisement


सेवानिवृत कर्मचारी एचएस पटेल ने बताया कि वे 3 दिन पहले रायगढ़ गए हुए थे। उसी दरमियान इस आवास में चोरी की घटना हुई। मौके से कुछ नगदी रकम के अलावा चोरों ने आभूषण पार किया है। पटेल ने बताया कि क्योंकि वे पेंशनर्स है इसलिए ज्यादा रकम और सामान पास में होने का सवाल नहीं उठता।


पावर सिटी कॉलोनी के ही एक हिस्से में वीरेंद्र द्विवेदी के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया और लगभग 6 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। घटना के दौरान वीरेंद्र द्विवेदी का परिवार किसी काम से रायपुर गया हुआ था।


पीड़ित पक्ष के द्वारा मामले की रिपोर्ट दरी पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा सभी एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है

You might also like!