Breaking

CG Crime : घर घुसकर नाबालिग लड़की के साथ किया ये काम, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 09 April 2026

post

CG Crime : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि मामला 7 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता ने थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी आरोपी हरिओम प्रजापति वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

Advertisement


घटना की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 

You might also like!