Breaking

CG Crime : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 19 April 2026

post

CG Crime : जांजगीर-चाम्पा जिले में सायबर थाना पुलिस को अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

Advertisement


पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले सुनसान मकानों की रेकी करते थे और फिर रात में वारदात को अंजाम देते थे। नैला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद सायबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध सफेद कार नजर आई। तकनीकी जांच के आधार पर वाहन की पहचान कर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।


जांच के दौरान एक आरोपी को नांदघाट से पकड़ा गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने नैला के अलावा मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, मोबाइल फोन, नगदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित कुल करीब 2 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

You might also like!