Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
CG CRIME : अवैध रिश्तों का रक्तरंजित अंत: जन्मदिन की पार्टी बनी मौत का जाल, भांजे ने की मामी की हत्या

CG CRIME : सूरजपुर: जिले के मोरभंज गांव में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। शक की सनक में एक युवक ने अपनी ही पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के लिए अपने जन्मदिन का दिन चुना और करीब दो महीने तक इस कत्ल की साजिश रची।

विश्वासघात और पलायन की कहानी
मामले की जड़ें 9 साल पुरानी हैं, जब मृतका पिंकी सोलंकी की शादी शिवदास से हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पति के सगे भांजे हेमंत की एंट्री ने खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। पिंकी अपने पति और मासूम बेटी को छोड़ हेमंत के साथ रहने लगी। इस नए रिश्ते से भी उनका एक बच्चा हुआ।
सोशल मीडिया बना विवाद की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना और अन्य लोगों से बात करना पसंद नहीं था। इसी शक ने दोनों के बीच गहरी खाई पैदा कर दी, जिसके चलते वे पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे।
बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने 'डेथ ट्रैप
29 जनवरी को आरोपी हेमंत का जन्मदिन था। उसने सुलह और जश्न के बहाने पिंकी को मोरभंज बुलाया। दोनों ने साथ मिलकर केक काटा, लेकिन पिंकी इस बात से अनजान थी कि हेमंत के दिमाग में मौत का खेल चल रहा है।
जश्न के बाद हेमंत उसे सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने दुपट्टे से पिंकी का गला घोंट दिया। मौत की पुष्टि करने के लिए आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस सक्रिय हुई। एडिशनल एसपी योगेश देवांगन ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।







