Breaking

CG CRIME : घरेलू कलह का खौफनाक अंत, शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने सिलबट्टे से ली जान

Chhattisgarh RRT News Desk 20 April 2026

post

CG CRIME : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 पावर हाउस इलाके में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे दुर्गापारा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Advertisement


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन लाल साहू के रूप में हुई है। परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक डोमन लाल शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। 


मंगलवार दोपहर को भी किसी बात को लेकर डोमन का अपनी पत्नी हीरामन साहू से झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी ने इसकी शिकायत छावनी थाने में भी दर्ज कराई थी।



देर शाम जब डोमन लाल फिर से अत्यधिक नशे की हालत में घर लौटा, तो पति-पत्नी के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि डोमन ने अपने बच्चे के साथ भी मारपीट की, जिससे घर का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।


रात करीब 9:30 बजे जब विवाद चरम पर पहुंचा, तो हीरामन ने आपा खो दिया और घर में रखे भारी सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि डोमन लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

You might also like!