CG Crime : नवापारा। थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुलना तिराहा के पास से चिट्टा (हेरोईन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गोबरानवापारा पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से कुल 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जप्त किया है। जप्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹45,000 बताई जा रही है। पुलिस ने चिट्टा को विधिवत जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस संबंध में थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया है।








