Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : बाइक चोर गिरोह का गेम ओवर, 7 आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : बिलासपुर: शहर और आसपास के जिलों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने इस मामले में न केवल चोरी करने वाले 4 मुख्य आरोपियों को दबोचा है, बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले 3 खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है।

3 जिलों में फैला था जाल
पकड़े गए गिरोह ने पूछताछ में बिलासपुर के अलावा जांजगीर और दुर्ग जिले से भी वाहन पार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद गाड़ियों में पैशन प्रो, बजाज सीटी 100, होण्डा शाइन और स्प्लेंडर जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
मस्तुरी में पुलिस की घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं में शामिल संदिग्ध मस्तुरी के बेदपरसदा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। तकनीकी इनपुट और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने सबसे पहले मुख्य आरोपी साहिल मरावी को हिरासत में लिया। साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों और खरीदारों तक पहुँचने में सफलता पाई।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
पुलिस ने इस कार्यवाही में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चोर साहिल मरावी, रितेश सेन, निलेश शुक्ला उर्फ राजा और हिमांशु जगत और खरीदार नन्दकुमार, नन्दकुमार रजक और सोनू केंवट शामिल है।
बिलासपुर पुलिस की इस सक्रियता से कुल 6 चोरी के मामलों का एक साथ खुलासा हुआ है।







