Breaking

CG Crime : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 11 February 2026

post

CG Crime : जांजगीर-चांपा में दहेज के नाम पर प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement


 जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा निवासी जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि पति द्वारा मारपीट और सास-ससुर की गाली-गलौज से परेशान होकर 8 दिसंबर 2025 को जागृति ने घर में रखा कीटनाशक जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उसकी मौत हो गई।


 परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी और ससुर अशोक श्रीवास के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

You might also like!