Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत 4 आरोपी सलाखों के पीछे

CG CRIME : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक नवविवाहिता ने दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतिका के पति, सास, देवर और मौसी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की शादी 16 अप्रैल 2025 को धर्मेन्द्र निर्मलकर के साथ बड़े ही अरमानों से हुई थी। लेकिन शादी के महज दो महीने बाद ही ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। खुशियों वाले घर में 'मोटरसाइकिल' की मांग को लेकर कलेश शुरू हो गया।
परिजनों का आरोप है कि पति धर्मेन्द्र, सास शिव कुमारी, देवर मनोज और मौसी सास तेरस बाई उसे दहेज के लिए न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, बल्कि अक्सर मारपीट और गाली-गलौज भी की जाती थी। 11 फरवरी 2026 की काली रात को जब जुल्म बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो पीड़िता ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। मृतिका के मायके पक्ष के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत चारों दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।







