Breaking

CG Crime: जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की हत्या, इलाके में दहशत

Chhattisgarh RRT News Desk 05 April 2026

post

CG Crime: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement


मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से शक था कि गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला उसके परिवार पर जादू-टोना करती है। बताया जाता है कि आरोपी का बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसके चलते वह महिला पर अंधविश्वास के आधार पर आरोप लगाता था।


घटना के दिन आरोपी ने गुस्से में आकर महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी छंदनु राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

You might also like!