Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : मूकबधिर युवती की बेरहमी से हत्या, प्रेमी ही निकला कातिल

CG CRIME : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। यहां बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप उसी युवक पर लगा, जिससे वह शादी के सपने देख रही थी।

कहानी शुरू होती है एक साल पुराने प्रेम संबंध से… गांव का ही 27 वर्षीय लोकनाथ पटेल युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। शादी का वादा करता है, भरोसा दिलाता है… और इसी भरोसे के सहारे कई बार शारीरिक संबंध बनाता है। लेकिन यह “इश्क” दरअसल एक खतरनाक साजिश की नींव बन रहा था।
कुछ दिन पहले जब युवती की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में जो सामने आया, उसने सबको झकझोर दिया — वह दो महीने की गर्भवती थी। परिवार सदमे में था, लेकिन असली तूफान अभी बाकी था…
घटना वाली रात… सन्नाटा, अंधेरा और एक मुलाकात। युवती अपने प्रेमी लोकनाथ से मिलने पहुंचती है। बोल नहीं सकती, लेकिन इशारों में वह अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताती है… और यहीं से कहानी खौफनाक मोड़ लेती है।
आरोपी के सिर पर “बदनामी” का डर हावी हो जाता है। उसी पल वह फैसला लेता है — हमेशा के लिए चुप करा देने का। खेत के बीच ले जाकर पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करता है… जब तक कि उसकी सांसें थम नहीं जातीं। इसके बाद खून से लथपथ शव को खेत में ही छोड़कर फरार हो जाता है।
सुबह करीब 150 मीटर दूर खेत में युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल जाती है। चेहरा कुचला हुआ, शरीर खून से सना हुआ… मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वाड ने जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला गंभीर था, इसलिए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पिता के शक की सुई गांव के ही लोकनाथ पटेल पर गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की… और फिर सच सामने आ गया। आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसने सामाजिक बदनामी के डर से हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।







