Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG Crime : नहर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश

CG Crime : महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार नयापारा वार्ड नंबर 6 निवासी 24 वर्षीय गजेंद्र पटेल 21 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू की थी। आज परसदा नयापारा के पीछे नहर में युवक का शव पानी में डूबे हुए अवस्था में बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबकर मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के कारण हत्या या दुर्घटना—दोनों पहलुओं से जांच जारी है। फिलहाल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।







