Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : शराब के लिए पैसे न देने पर धारदार हथियार से हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार...

CG CRIME : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 फरवरी की शाम की है, जब प्रार्थी सुनील कौशिक गांव के गुड़ी चौक पर सामान लेने गया था। वहां मौजूद आरोपी ने प्रार्थी को रोककर शराब के लिए रुपयों की मांग की, जिसे ठुकरा दिए जाने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी पर हमला कर उसे चोटिल कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पकड़े गए 21 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







