Breaking

CG Crime : बिर्रा पुलिस की बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 6.25 लाख का माल बरामद

Chhattisgarh RRT News Desk 22 February 2026

post

CG Crime : जिला जांजगीर–चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement


प्रार्थिया कृष्णो साहू, निवासी तालदेवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी रकम पार कर दी। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 1 लाख 19 हजार रुपये बताई गई थी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदेहियों राज कुमार कर्ष, जितेन्द्र साहू और विनोद कुमार कर्ष को गिरफ्तार किया। 


पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, रियलमी मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मारुति इक्को वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजे 2180 जप्त किया गया। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।


फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

You might also like!