Breaking

CG Crime : महासमुंद में एंबुलेंस बनी नशे की ढाल, पुलिस ने 2.60 करोड़ का गांजा पकड़ा

Chhattisgarh RRT News Desk 07 January 2026

post

CG Crime : महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया, लेकिन सतर्कता के चलते उनकी चाल नाकाम हो गई।

Advertisement


टेमरी नाका पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एंबुलेंस को रोका। बाहर से सामान्य दिख रही एंबुलेंस की जब गहन जांच की गई, तो उसमें बना एक गुप्त चैंबर सामने आया। इसी चैंबर में करीब 5 क्विंटल 20 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है।


जांच के दौरान पुलिस को एंबुलेंस के भीतर फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं। एंबुलेंस पर लगी उड़ीसा पासिंग की नंबर प्लेट जांच में नकली पाई गई, जिससे साफ हो गया कि तस्कर लंबे समय से इस तरीके से गांजे की तस्करी कर रहे थे।


पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र के तीन अंतरराज्यीय तस्करों सागर बाघ, सुशील तावड़े और संजू अहीरेको गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

You might also like!