Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG Crime : हादसा या हत्या? मामा की शादी से गायब हुई नाबालिग छात्रा की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

CG Crime : खैरागढ़/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। मामा की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिलासपुर के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

शादी की चहल-पहल के बीच अचानक हुई लापता
मृतिका देविका वर्मा कक्षा 8वीं की छात्रा मूल रूप से चिचोला की रहने वाली थी। वह 28 मार्च को अपने परिवार के साथ खैरागढ़ के पिपरिया ग्राम में अपने मामा की शादी में शामिल होने आई थी। घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन रात करीब 10:30 बजे देविका अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। परिजनों ने रात भर उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 29 मार्च की दोपहर खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
130 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर मिला शव
खैरागढ़ से लापता हुई बच्ची का शव अगले ही दिन बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया। शुरुआती शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाया था। 31 मार्च को जब परिजनों ने बिलासपुर पहुंचकर पहचान की, तो देविका की मौत की पुष्टि हुई।
चार बहनों में से एक देविका के पिता स्कूल में स्वीपर और मां आंगनवाड़ी में रसोइया हैं। इस घटना ने एक हंसते-खेलते गरीब परिवार की खुशियां छीन ली हैं।
रेलवे ट्रैक पर मौत: हादसा या हत्या?
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।







