Breaking

CG Crime: आंगनबाड़ी सहायिका के अपहरण से मचा हड़कंप, केंद्र जाने निकली थी महिला, रास्ते में घात लगाकर बैठे युवक ने किया किडनैप

Chhattisgarh RRT News Desk 08 April 2026

post

CG Crime : कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से एक आंगनबाड़ी सहायिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ड्यूटी पर जा रही सहायिका को बीच रास्ते से जबरन कार में बैठाकर आरोपी फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर से लगे चेर आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ सहायिका आशा प्रजापति रोज की तरह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने सफेद रंग की अल्टो कार में जबरन उसे बैठा लिया और मौके से फरार हो गया।


घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और तुरंत इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों को दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पीड़िता के पति अशोक प्रजापति स्थानीय पार्षद के साथ बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वीरेंद्र बसोर नामक युवक का नाम सामने आया है, जो पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे।


फिलहाल आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

You might also like!