CG Crime : दो लाख के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग शामिल

CG Crime : दो लाख के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग शामिल

Chhattisgarh 22 February 2026 (58)

post

CG Crime : जांजगीर–चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास छापेमार कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम शामिल रही।

Advertisement


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सारागांव को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 161 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 58 हजार रुपये बताई जा रही है।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से लाकर जांजगीर में खपाने की फिराक में थे। 

You might also like!