Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : रिश्तों का कत्ल! बिलासपुर में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस की गिरफ्त में आया कातिल

CG CRIME : बिलासपुर: न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना अंतर्गत मन्नाडोल इलाके में एक युवक ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी वारदात के बाद संदिग्ध हालत में गांव में घूम रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संदिग्ध हालत में पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मन्नाडोल क्षेत्र के लोगों ने एक युवक (नीतू ध्रुव) को संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो राज उगला उसे सुनकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। युवक के बयान के आधार पर जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो भीतर उसके पिता मनराखन ध्रुव (70 वर्ष) का शव पड़ा हुआ था।
शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी नीतू ध्रुव पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से अस्थिर था। उसका व्यवहार सामान्य नहीं था और अक्सर घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक असंतुलन और घर में चल रहे तनाव के चलते ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
सिरगिट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस इस मामले में पारिवारिक कलह और आरोपी की मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और विस्तृत विवेचना की जा रही है।







