Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG Crime : पारिवारिक कलह की भेंट चढ़ा 5 साल का मासूम, पिता ने की बेटे की हत्या

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पिता ने ही अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे की जान ले ली। आरोपी पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भैसो निवासी रेशम लाल यादव का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गई थी। 5 साल का बेटा आयुष यादव अपने पिता रेशम लाल के पास ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर बेटे को जान से मारने और खुद आत्महत्या करने की धमकी देता था।
आधी रात को अंजाम दी वारदात
घटनाक्रम के अनुसार, 13 मार्च की शाम आरोपी रेशम लाल अपने बेटे आयुष को लेकर घर से निकला था। 14 मार्च की रात करीब 1 बजे, उसने ग्राम भिलौनी के आवास पारा स्थित नहर में मासूम को डुबो दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी खुद अपनी पत्नी के घर पहुँचा और उसे पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई
जैसे ही घटना की सूचना पामगढ़ थाना पुलिस को मिली, टीम ने बिना देरी किए घेराबंदी कर आरोपी पिता को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।







