Breaking

CG Crime : देशी पिस्टल और कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh 05 April 2026 (47)

post

CG Crime : सरिया। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में सरिया पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रायगढ़ की ओर से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई आई-टेन कार (UP 65 DA 5833) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 01 नग देशी पिस्टल, 02 मैगजीन और 18 नग जिंदा राउंड बरामद किए गए। कार में सवार दो युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ये हथियार प्रयागराज से अवैध रूप से खरीदे थे और वे जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे।

Advertisement


 हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना सरिया में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, साइबर सेल के रामकुमार मानिकपुरी और समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You might also like!