Breaking

CG Breaking: ट्रेन की चपेट में आई युवती, शरीर से अलग हुआ हाथ; इलाके में मची सनसनी

Chhattisgarh RRT News Desk 30 March 2026

post

CG Breaking: बिलासपुर। न्यायधानी के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement


दिल दहला देने वाला था मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती का शव रेलवे ट्रैक पर बेहद खराब हालत में पड़ा था। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती का एक हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था। ग्रामीणों ने सुबह जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत इसकी सूचना मस्तूरी थाना पुलिस को दी।


शिनाख्त की कोशिश जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है। हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।


यह घटना महज एक हादसा है या इसके पीछे कुछ और कारण हैं, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

You might also like!