CG BREAKING : बीजापुर जिले के थाना फरसेगढ़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की संयुक्त टीम पिल्लूर–कांडलापरती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान अचानक हुए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बल के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।








