CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह रियल इस्पात स्टील प्लांट में डीएससी कोल कीलन में भीषण ब्लास्ट हुआ। प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे 4 मजदूरों की मौके पर मौत, कई झुलसे।
ब्लास्ट की तीव्रता इतनी थी कि आसपास काम कर रहे मजदूर संभल नहीं सके। गर्म कोयले और आग ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच घायल मजदूरों को भाटापारा CSC और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में सुरक्षा मानकों की उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।








