CG BREAKING : जांजगीर-चांपा: जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। लगातार दो रातों में जिले के अलग-अलग इलाकों में डकैती और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह का आठवां सदस्य और मास्टरमाइंड रामनाथ, पुलिस की घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था।
भागते समय बदमाश रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।







_m.webp)
