Breaking

CG BREAKING : नशीले कारोबार पर पुलिस का प्रहार, रायगढ़ में पकड़ाया अफीम की खेती, इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh 23 March 2026 (61)

post

CG BREAKING : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशीले पदार्थों के अवैध साम्राज्य का एक और चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। तमनार क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़े जाने के कुछ ही दिनों बाद अब लैलूंगा विकासखंड के नवीन घटगांव में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती मिलने से प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के बाद लैलूंगा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी है, जहां खेतों के बीच अनाज की आड़ में प्रतिबंधित अफीम की फसल उगाई जा रही थी।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, नवीन घटगांव के एक खेत में अफीम के पौधे लगे होने की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर तस्कर यहां नशे की खेती को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने फिलहाल पूरी फसल को अपने कब्जे में ले लिया है और खेत मालिक व इस कारोबार से जुड़े संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। लगातार दो बड़े मामलों ने जिले में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट की मौजूदगी की ओर इशारा किया है।


सवालों के घेरे में सिस्टम

रायगढ़ में अफीम की खेती का मिलना पुलिस और खुफिया विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आखिर यह अवैध कारोबार कब से और किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है? क्या रायगढ़ अब नशे की सप्लाई का नया हब बनता जा रहा है?

You might also like!