Breaking

CG BREAKING : जिले में दो पक्षों के बीच भारी बवाल, घर में तोड़फोड़ के बाद वाहनों को किया आग के हवाले; गांव में तनाव का माहौल

Chhattisgarh RRT News Desk 05 March 2026

post

CG BREAKING : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हिंसा और आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत ग्राम बसंतपुर (गोरखापाली) में दो पक्षों के बीच उपजा मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। उपद्रवियों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement


ट्रैक्टर, पिकअप और बाइक जलकर खाक

प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आए कुछ लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस भीषण आगजनी में घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, वाहन लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुके थे।


जातिगत रंजिश की वजह से हुई हिंसा

इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पीड़ित पक्ष ने घटना के पीछे जातिगत भावनाओं और रंजिश का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी इस पहलू पर आधिकारिक बयान देने से बच रही है और मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।


छावनी में बदला गांव, पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में बढ़ते तनाव और गर्मागर्मी को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।


You might also like!