Breaking

CG BREAKING : रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 8 मजदूर झुलसे

Chhattisgarh RRT News Desk 05 February 2026

post

CG BREAKING : रायगढ़: खरसिया थाना क्षेत्र के मंगल कार्बन प्लांट में आज एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। टायर गलाने की प्रक्रिया के दौरान बॉयलर का ढक्कन अचानक खुलने से वहां काम कर रहे मजदूर भाप और गर्म पदार्थ की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोग झुलस गए, जिनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, हादसा बांजीपाथर गांव स्थित प्लांट में उस समय हुआ जब मजदूर टायर गलाने का कार्य कर रहे थे। अचानक बॉयलर का ढक्कन खुलते ही तेज भाप और उबलता हुआ पदार्थ बाहर निकल आया और पास में मौजूद मजदूरों पर गिर गया। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।


घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तुरंत रायगढ़ जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को जिंदल हॉस्पिटल रेफर किया गया। मौके पर पुलिस, श्रम विभाग और एसएफएल की टीम मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।


सबसे दुखद पहलू यह है कि हादसे में 8 महीने का बच्चा भी झुलसा, जो गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा सुरक्षा मानकों की कमी के कारण हुआ या अन्य तकनीकी कारण शामिल हैं।

You might also like!